होम पर वापस जाएं
हास्य रस- चुटकुले पठन समय: 2 मिनट पढ़ा गया: 530 बार

भट्टी जी और लैपटॉप

भट्टी जी और लैपटॉप
कहानी सुनें

ऑडियो प्लेयर (Play Audio)

स्वर: लोड हो रहा है...

0:00
0:00

जसपाल भट्टी जी लैपटॉप खरीदने गए…

दुकान पर एक सेल्सगर्ल भट्टी जी को देखकर… हैलो सर, मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूँ?

भट्टी- आप मेरी क्या मदद करेंगी? हम तो खुद पूरा दिन दूसरों की मदद करते हैं।

सेल्सगर्ल- दरअसल सर, आप लैपटॉप देख रहे थे, इसलिए मैंने पूछ लिया।

भट्टी- देख ही नहीं रहा हूं, मुझे खरीदना भी है।

सेल्सगर्ल- सर, आपको किस उद्देश्य के लिए लैपटॉप चाहिए?

भट्टी- सोसाइटी में अपना स्टेट्स बढ़ाने के लिए…

सेल्सगर्ल- क्या मतलब है सर…?

भट्टी- मेरा मतलब है कि दिखावे के लिए कौन कंप्यूटर खरीदता है.. मुझे तो काम के लिए चाहिए…

सेल्सगर्ल- सर, मैं भी तो यहीं सोच रही थी कि आप जैसे आदमी को दिखावे की क्या जरूरत है…

भट्टी- नहीं जी, हम तो दिखावेबाजी में विश्वास ही नहीं रखते…

सेल्सगर्ल- सर, लेकिन कुछ लोग होते हैं, बी ए फेल होकर भी लैपटॉप ऐसे लटकाए रखते है, जैसे पीएचडी कर रखी हो..

भट्टी- बीए फेल पीएचडी लगने लगता है…

सेल्सगर्ल- जी सर, हमारे लैपटॉप हैं ही ऐसे…

भट्टी- फिर तो मैं एक लैपटॉप खरीद ही लेता हूं.. अगर अनपढ़ लोग लैपटॉप खरीद रहे हैं तो मेरे जैसे पढ़े-लिखे के पास तो एक होना चाहिए…

इतने में भट्टी जी ने एक कंप्यूटर उठा लिया और सेल्सगर्ल से पूछा- यह कितने का है…

यह भी पढ़ें (Recommended)

लड़कियों की मारता हूँ

सेल्सगर्ल- सर, यह लैपटॉप नहीं मॉनिटर है…

भट्टी- ओह हो ! हाँ, मुझे तो पता है, मैं भी क्लास में मॉनिटर रह चुका हूँ…

सेल्सगर्ल- सर, आपको कैसा लैपटॉप चाहिए?

भट्टी- दरअसल, मैं एक समाज सेवक हूँ, इसलिए ऐसा लैपटॉप दिखाइए जो समाजसेवा के काम आ सके…

सेल्सगर्ल- सर, वैसे आपने कभी कंप्यूटर पर बैठ कर काम किया है?

भट्टी- कंप्यूटर पर बैठ कर तो कभी नहीं किया…

सेल्सगर्ल- सर, वैसे आपको हार्डडिस्क कितनी चाहिए…

भट्टी- अरे, जितनी भी हार्ड हो जाए अच्छा है…

सेल्सगर्ल- सर, हार्ड डिस्क कंप्यूटर की मेमोरी होती है.. आपको कितनी मेमोरी चाहिए…

भट्टी जी हाथ के इशारे से कहते हैं- कि इतनी बड़ी हो जाए ! वैसे आप कितने किलो के हिसाब से देती हैं…?

सेल्सगर्ल- सर, आप लैपटॉप खरीदने आए हैं या तरबूज…

भट्टी जी नाराज हो जाते हैं।

सेल्सगर्ल- सॉरी सर, वैसे आपको कैसा लैपटॉप चाहिए?

भट्टी- सस्ता और टिकाऊ जो मेरी कपड़ों से मैच करता हो…

इतना सुनते ही सेल्सगर्ल दुकान बंद कर भाग गई…!!!

कहानी पर अपनी प्रतिक्रिया दें (React to Story)

इसी श्रेणी से अन्य कहानियाँ

लड़कियों की मारता हूँ
हास्य रस- चुटकुले

लड़कियों की मारता हूँ

यह कहानी केवल मनोरंजन के लिए है जिनका वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं है।मैं मध्यप्रदेश के एक गाँव की रहने वाली हूँ, मेरा नाम मोहिनी है, उम्र 23 साल है।यह बात आज से 4-5 साल पहले की है, मैं गांव से 10 मील दूर कॉलेज में पढ़ने के लिए जाती थी क्योंकि ह...

11 मिनट 1,112
चुटकियाँ-1
हास्य रस- चुटकुले

चुटकियाँ-1

एक लड़का और लड़की बहुत देर तक दरवाज़े के बाहर खड़े बातें कर रहे थे।लड़का: डार्लिंग, मुझे यह तो बताओ कि हम तीनो कब तक यूँ ही खड़े रहेंगे?

7 मिनट 538
बुड्ढा-बुढ़िया – 90 pm
हास्य रस- चुटकुले

बुड्ढा-बुढ़िया – 90 pm

एक बार रंडी बाजार में पुलिस का छापा पड़ गया।

2 मिनट 603

पाठकों की राय

0 टिप्पणियां
इस कहानी पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!
🔒 सुरक्षा कारणों से कॉपी करने की अनुमति नहीं है।